फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 दिव्यांगों को जारी हुए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
शामली सीएचसी में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिये लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
55 दिव्यांगों को जारी हुए प्रमाण पत्र
विज्ञापन

शामली। सीएचसी में सोमवार को आयोजित शिविर में 55 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि सीएचसी पर शिविर में दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अथर जमील ने बताया कि शिविर में 70 लोगों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें कुछ अपात्र पाए गए तो कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया। पात्रता रखने वाले 55 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि हर माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को सीएचसी शामली पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अगला शिविर 20 सितंबर को आयोजित होगा।

शामली सीएचसी में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें