शामली माजरा रोड पर बैठक करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए छपरौली पहुंचने का आह्वान
शामली। रालोद की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि 12 सितंबर को छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रस्म पगड़ी भी होगी। किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह को बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहुंचे। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष संजीव फतेहपुर ने किया। प्रदेश महासचिव ऋषिराज राझड, तरसपास मलिक, सत्यवीर पंवार, योगेंद्र चेयरमैन, अशरफ अली खान, रणधावा मलिक, प्रसन्न चौधरी, जिपं सदस्य अमित तोमर, अरविंद पंवार, वाजिद अली, राजेश्वर बंसल, अखिल बंसल, हरेंद्र निर्वाल, सुरेंद्र गंदेवड़ा, अमित लांक, सुनील मलिक, सनोज चौधरी, अरविंद झाल, हरेंद्र सभासद, सर्वेश सिंभालका, रविंद्र, निशांत आदि मौजूद रहे।