शामली में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। संवाद
शामली। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने में सक्षम है। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सेना का मनोबल बढाएं।
शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में श्री ब्राह्मण एकता महासभा की तरफ से रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विजय संकल्प के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। युवा पीढ़ी को आगे आकर समाज हित में कार्य करने चाहिए। संगठन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश कौशिक ने कहा कि समाज को आगे आकर प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद तथा सेना के लिए रक्तदान कर सहयोग करने की जरूरत है।
इस अवसर पर बृजेश वशिष्ठ, जयप्रकाश शर्मा, विनोद अत्री, विजय कौशिक, अशोक वशिष्ठ, प्रेम किशोर कोठारी, शिवकुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, रमेशचंद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, अनुराग शर्मा, संजय, दिनेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेंद्र शर्मा व डाॅ. नीरज वशिष्ठ ने किया।