फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार धोखेबाज : शिवपाल

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू में सपा मजदूर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र वालिया के आवास पर पूर्व केबिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। न तो किसानों की आय दुगनी हो पाई और न ही महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री यूपी के वाराणसी से निर्वाचित हैं और यूपी को ही सबसे महंगी बिजली मिल रही है। ग्रामीणों को आधा घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या शामली में 24 घंटे बिजली आ रही है।
शहर के मोहल्ला हरदेव नगर में रविवार को सपा नेता धीरज तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भाकियू भी छापेमारी से डर गई है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री चाैधरी जयंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि धोखेबाजों से चुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि थाने, तहसील और सरकारी कार्यालय भ्रष्ट्राचार में डूबे हैं। सरकार ने अधिकारियों के भरोसे आम जनता को छोड़ दिया है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों को धोखेबाज और बेईमान बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती।
विज्ञापन

विधानसभा 2027 में इंडिया गठबंधन के साथ सपा चुनाव लड़ेगी। चाैधरी जयंत सिंह का नाम लिए बिना शिवपाल यादव ने कहा कि सपा की ओर से उन्हें राज्यसभा में भेजा गया। पार्टी को धोखा देकर सरकार के साथ चले गए। आजम खां के चुनाव में भाजपा सरकार ने वोट नहीं डालने दी। बिहार के चुनाव पर कहा कि एक घर में 500 वोट फर्जी पकड़े गए। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा की ओर से चुनाव आयोग को शपथ पत्र तक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से आम जनता दुखी हो चुकी है। सपा, कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
विज्ञापन

राजनाथ का बयान, मोदी अभी 25 साल तक राजनीति में रहेंगे, का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भरोसा नहीं है, कब क्या हो जाए। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर और धीरज तोमर आदि मौजूद रहे। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव एमएलसी किरणपाल सिंह कश्यप के आवास पर भोज पर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें