फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
झिंझाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभयात्रा में पटा खेलते युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती
विज्ञापन

शामली/थानाभवन/झिंझाना/ऊन। जिले में रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह यज्ञ, भंडारे, गोष्ठी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
खेड़ीकरमू स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और विशिष्ट अतिथि डीएम जसजीत कौर रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत गाए। यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक बीडीओ शामली पुनीत कुमार, खेड़ीकरमू प्रधान सुनीता देवी और सचिव अनुज गौतम रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान में प्राचीन सिद्ध माता शीतला मंदिर में यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी विजय कौशिक रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार और प्रबंधन सलाहकार सोनू लीडला, राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट, अनुज कुमार, बंटी कुमार, सनी कुमार, अमित पार्चा, भोपाल सिंह, अरविंद कुमार, बबलू कुमार, पंडित अशोक भारद्वाज आदि शामिल रहे। सिक्का गांव में हवन पूजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, रवि महरौल, तेजपाल सिंह, संजीव आर्य, काव्या आर्य, विजय नारायण उपस्थित रहे।
सपा के मुंडेट स्थित कैम्प कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि का जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलदीप वाल्मीकि, राममेहर वाल्मीकि, सलेक चंद, प्रदीप वाल्मीकि, राजन तेजान, धर्मवीर निर्वाल ने सपा के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रविंद्र पाल, रईस मिर्जा, गोपाल कश्यप, बिट्टू प्रधान, मास्टर सतीश, सुधीर बालियान, अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, मास्टर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
थानाभवन की वाल्मीकि कॉलोनी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में संत पीरू दास के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्रिजेश वाल्मीकि, राम स्वरूप, राज कुमार एडवोकेट, शुभम, सतीश कुमार, राजू वाल्मीकि, रोहित, कुलदीप, राजेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
झिंझाना में शोभायात्रा निकाली गई। माजरा से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित गोयल, पप्पू गहलोत, श्रीपाल आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी हरीश राजपूत, चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, आशीष मित्तल, विनोद संगल, डॉ. रामनिवास को सम्मानित किया। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल, रवि गहलोत, मनीष, रंजीत, अर्जुन, राहुल, विशाल, बादल, शिवम, गुल्लू, अनिल, वीरु, शक्ति सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

ऊन में अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जगमेर सौदाई, रतन वाल्मीकि, विमल वाल्मीकि,सचिन सौदाई, रवि चंडालिया, विशाल , कपिल , आदित्य आशीष ,सचिन आदि का सहयोग रहा।

झिंझाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभयात्रा में सजी झांकी।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभयात्रा में सजी झांकी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें