फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। ‘वैज्ञानिक सोच का विकास’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब शामली के समन्वयक और आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर के प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि विज्ञान में प्रयोग एवं चिंतन करने से नए अविष्कार होते है, जो सार्वजनिक जीवन को सुलभ बनाने के साथ-साथ जीवन उपयोगी भूमिका निभाते है। कार्यशाला में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्रवण कुमार ने छात्रों को जैव प्रौद्योगिकी द्वारा बीटी बैंगन, बीटी कपास, बीटी टमाटर आदि विकसित करने की जानकारी दी। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। छात्रोें को जीवन में वैज्ञानिक सोच का विकास करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, मोहर सिंह, पवन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, शेखर चौहान, योगेंद्र सैनी, नितिन कुमार, नीरज बेनिवाल, सुशील कुमार, नरेशपाल तोमर, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीटू कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें