फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी-झोंपड़ी में बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
शामली रोटरी कल्ब मिडडाउन द्वारा आयोजित क्रिसमस पर बच्चो को खिलौने देते क्लब के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्लम बस्ती में बच्चों के साथ क्रिसमस दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को स्लम बस्ती में पहुंची क्लब की टीम ने बच्चों को उपहार और सर्दी से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र भेंट किए। उपहार पाकर बच्चे खुश हुए। इस अवसर पर डा. अजय बाबू शर्मा, अनीता शर्मा, डा. नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, निक्की, सुरभि बंसल, सुभाष धीमान, दीपा, रूमा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने बुढ़ाना रोड स्थित नर्सिंग होम में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया, जिसका संचालन डा. निखिल ने किया। शिविर में 45 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें