फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सौहार्द से मनाए ईद पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाने पर शनिवार को ईद को लेकर शांति सीमित की बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं के साथ ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों व अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ईद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनके अधिकारियों को सूचना दें। इस बीच कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने लाउडस्पीकर लगाने का आग्रह किया। जिसे एसडीएम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस दौरान कलीम अहमद, रहीस अहमद, जुबेर, गय्यूर, नूरहसन, हाजी इलियास, हाजी महमूद हसन, हाजी सराफत खां, हाफिज अफसरुन, ग्राम प्रधान कैडी ठाकुर योगेंद्र सिंह, रामकुमार कंजरहेड़ी , बिल्लू प्रधान, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें