फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों का लखनऊ से नहीं हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी का लखनऊ से नहीं हुआ ट्रायल
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के चलते केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी का लखनऊ से ट्रायल नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में अधिकारी और कर्मचारी लखनऊ से मेसेज मिलने का इंतजार करते रहे। बाद में शाम को माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जनपद के सभी 34 केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकार्डर और राउटर लगाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को राउटर से कनेक्ट कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शासन से निर्देश मिले थे कि 20 जनवरी को लखनऊ से राउटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी की थी। कंट्रोल रूम में तकनीशियन और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से केंद्रों पर लगे सभी सीसीटीवी को कनेक्ट करने का कार्य पूरा हो चुका है। शाम तक लखनऊ से सीसीटीवी के ट्रायल का मेसेज नहीं मिला। डीआईओएस ने बताया कि शाम चार बजे एनआईसी में माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें