फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निपुण होंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को जिले के परिषदीय विद्यालयों में गति दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैटमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार रुपये की दर से आवंटित की जाएगी। बीएसए कुमारी कोमल ने बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान काे भी ध्यान में लिया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
-स्पोर्ट्स क्लब का भी होगा गठन
शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थी होंगे। इस क्लब के जरिए पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्ड़ी, फुटबाल, बॉलीवाल व हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें