फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन मिल में पकड़ी घटतौली, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
ऊन --सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड में तौल कांटो की चेकिंग करते जिला गन्ना अधिकारी विजय ब? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन चीनी मिल में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने शनिवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल कांटों की चेकिंग में घटतौली पाई गई। जिस पर ऊन गन्ना समिति के सचिव ने मिल के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मिल के अध्यासी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने देखा कि मिल के कांटा नंबर-3 पर निरीक्षण पुस्तिका में मनोज कुमार गांव रंगाना की ट्रॉली का वजन 100 क्विंटल दर्ज किया गया। जिसके बाद ट्रॉली कांटे पर 10 क्विंटल के बाट रखे गए। तब वजन 100.10 क्विंटल मिला। इसके बाद ट्रॉली को काटा नंबर-चार पर तौला गया। यहां वजन 100.25 क्विंटल मिला। दूसरी दिशा से तौलने पर भी वजन में अंतर मिला। दोबारा कांटा नंबर तीन पर तौलने पर वजन 100.30 क्विंटल मिला। चीनी कांटे पर वजन 100.10 क्विंटल तथा मैनुअल कांटे पर वजन 100.35 क्विंटल आया।
जिलाधिकारी के अनुसार चीनी मिल द्वारा तौल कार्य के लिए अशुद्ध कांटों का प्रयोग किया जा रहा था। इससे गन्ना किसानों के साथ धोखा व जालसाजी करने तथा गन्ना आपूर्ति खरीद के नियमों का उल्लंघन साबित होता है। जिसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह ने चीनी मिल के तौल लिपिक प्रीतम सिंह, अध्यासी राणा वीर प्रताप सिंह और एके सक्सेना के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें