फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदे डंपर पकड़े, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र में यमुना में रेत के अवैध खनन खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने रेत से लदे दो डंपरों को पकड़ा है, जबकि कई चालक डंपर लेकर भाग निकले। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात हरियाणा पुलिस की स्पेशल एंटी माइनिंग टीम ने शामली की ओर से जा रहे रेत से डंपरों को पकड़ा है। टीम के इंचार्ज एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि डंपरों में ओवरलोड रेत लदा हुआ था। चालक रेत खनन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पकड़े गए डंपरों के बारे में पता लगा कि हरियाणा के मंगलौरा निवासी व्यक्ति के हैं। पकड़े गए दो डंपरों पर करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना हुआ है।
उधर, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि खनन के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो में व्यक्ति जो आरोप लगा रहा है उसकी सत्यता की जांच होगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें