फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोतियाबिंद के अब शामली में ही होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
शामली भैंसवाल रोड पर नवनिर्मित लाला गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन थियेटर के शुभारंभ प
विज्ञापन
- गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। लायंस क्लब शामली की ओर से नवनिर्मित लाला गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल का आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। आपरेशन थियेटर का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस आपरेशन थियेटर निर्माण होने से आसपास के आम नागरिकों को आपरेशन की सुविधाएं मिलेगी। आपरेशन के लिए जिले के मरीजों को गाजियाबाद और अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
इस मौके पर हॉस्पिटल चेयरमैन लायन अशोक मित्तल ने प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया कि अभी तक लायंस क्लब शामली द्वारा लगभग 35 हजार आपरेशन सफलता पूर्वक गाजियाबाद लायंस आई हॉस्पिटल में भेजकर कराए जा चुके हैं। अब यहां ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से मरीजों को गाजियाबाद भेजने की आवश्यकता नही होगी।. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन बिल्कुल निशुल्क किए जाते हैं। जिसमें गाजियाबाद आना जाना ,ऑपरेशन ,रहना ,खाना ,चश्मा एवं दवाई आदि सब कुछ फ्री होता है। हॉस्पिटल में आंखों की जांच के लिए आधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, सीएमओ डाक्टर संजय अग्रवाल सहित लायंस क्लब मंडलीय चेयरमैन वीजन लायन अभिमन्यु गुप्ता एवं आई सर्जन डाक्टर अमित संगल समेत शामली के दानदाताओं ने इस कार्य की सराहना की। हॉस्पिटल के निर्माण गुणवत्ता की दिल खोलकर प्रशंसा की। अशोक गर्ग (संरक्षक) ,अशोक बंसल , राकेश कच्छल ,मनोज शर्मा , विनीत गोयल महासचिव , डाक्टर प्रदीप गोयल , डाक्टर अशोक सिंघल ,सौरभ अग्रवाल , डाक्टर सुनील भारतीय , डाक्टर प्रेम मोहन बिंदल , मयंक जैन , अनिल कच्छल , नंद कुमार कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें