फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर नगदी और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माजरा रोड पर रात को चोरों ने ट्रेडिंग की दुकान सेंध लगाकर हजारों की नकदी, ई-रिक्शा की बैटरी और कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में भैंसवाल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने हितेेंद्र पंवार की ट्रेडिंग की दुकान है। हितेंद्र पंवार के मुताबिक शनिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था जबकि कीमती सामान गायब था। व्यापारी के मुताबिक दुकान में पीछे की तरफ सेंध लगाकर चोर घुसे औरदुकान में रखी एलईडी, ई-रिक्शा की 32 बैटरी, लैपटॉप और अलमारी मेें रखे करीब 86 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें