खजाने की तलाश में जेसीबी से पड़ोसी का खेत खोदा
झिंझाना (शामली)। गांव हथछोया में दो युवकों को एक साधु वेशधारी ने बताया कि अशोक के खेत में करोड़ों का खजाना दबा हुआ है। दोनों युवकों ने रात में ही जेसीबी मंगाकर उसके खेत में आठ से दस फुट गहरे गड्ढे खोद दिए। किसान को खेत खोदने की जानकारी मिलने पर उसने दोनों युवकों को नामजद करते हुए ऊन पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी एसएन दहिया ने बताया की किसान की तहरीर पर दोनों युवकों को चौकी बुलवाया गया है। किसान अशोक के खेत में पशुओं चारा बरसीम उगाई हुई थी, जो नष्ट हो गई है। नुकसान की भरपाई आरोपियों से कराई जाएगी।