फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्जी वारिसान व मृत्यु प्रमाण पत्र में अब दो महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मृतक व्यक्ति की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वारिसान एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने के मामले में पुलिस ने अब दो महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जबकि तीन लोगों के विरुद्ध पहले ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

बीती 16 फरवरी को नगर के मोहल्ला बडजियाउलहक निवासी शोएब की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति हडपने के लिए मौत के कुछ समय बाद कई लोगों ने अलग-अलग तिथि दर्शाते हुए दो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिए थे। इतना ही नहीं इन्हीं लोगों ने झूठी वसीयत दिखाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम करा ली थी। साथ ही फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था। बजरंग दल नेता विकास त्यागी द्वारा मामले को उजागर करने पर तत्कालीन डीएम दिनेश चंद्र और एसएसपी विपिन ताड़ा ने जांच के आदेश किए थे। इसमें पुलिस ने फर्जी वसीयत के मामले में जुलफिक्कार, रईस और शेर मोहम्मद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में लेखपाल कादिर की तहरीर पर शबीना अंजुम और अनीसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

करोड़ों की संपत्ति के लिए एक महिला पत्नी, दूसरी बनी बेटी
पुलिस ने फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में जिन दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसमें अनीसा ने स्वयं को मृतक की पत्नी और शबीना ने बेटी होना दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें