फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 11 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत, आवेदन 50 आए, कैसे मिलेगी जाम से निजात

Sun, 15 Sep 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जाम मुक्त महानगर की कवायद पर ई-रिक्शा चालक पानी फेर रहे हैं। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शाओं का संचालन करने के लिए 12 रूटों का निर्धारण किया था, जिन पर 15 सितंबर तक चालकों से आवेदन मांगें गए थे। इसमें मात्र 50 ही आवेदन आए है, जबकि महानगर में करीब 11 हजार ई-रिक्शा संचालित हो रही है। ऐसे में जाम की समस्या से कैसे निजात मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, यातायात पुलिस ने जाम की समस्या के निस्तारण के लिए शहर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं का कलर कोडिंग की व्यवस्था कर 12 रूट निर्धारित किए। प्रत्येक रूट पर अधिकतम 200 ई-रिक्शा का संचालन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चालकों से निर्धारित रूटों पर 12 सितंबर से 15 सितंबर तक आवेदन करने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन्हें पंजीकरण प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फोटो लेकर यातायात पुलिस कार्यालय बुलाया गया, ताकि कलर कोडिंग के हिसाब से ई-रिक्शाओं का संचालन हो सके और शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाए। यातायात पुलिस कार्यालय में मात्र 50 ही आवेदन आ पाए हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक कितने गंभीर है। आवेदन न करने के पीछे कारण यह है कि काफी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा आरटीओ कार्यालय से भी फिटनेस नहीं कराई गई।
आज से शुरू होगी चालान की कार्रवाई
एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा संचालन के लिए चालकों से आवेदन मांगें गए थे, लेकिन काफी कम ही आवेदन आए हैं। सोमवार से अभियान चलाकर ई-रिक्शाओं के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें