फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बहला-फुसला कर ले जाने पर 6 के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के जवान सहित छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)। चार दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से युवती को ले जाने के मामले में पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर सेना के एक जवान सहित छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस ने एक पक्ष के 12 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी अब्बास के यहां कसरेवा खुर्द निवासी गुरमीत सिंह का आना जाना रहता था। 15 जुलाई की रात करीब दो बजे गुरमीत एक गाड़ी से उनकी गली में आया और उसकी बहन को गाड़ी में बैठा लिया। शोर सुनकर उसकी आंख खुल गई। वह मकान के बाहर आया तो गुरमीत ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और उसकी बहन को लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर गुरमीत सिंह व उसके भाई मनीष व पिता तेज सिंह, निश्चल उर्फ काला निवासीगण कसेरवा खुर्द थाना आदर्श मंडी और अब्बास व कंवरजहां के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी गुरमीत सेना में जवान है। कहा कि मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते कैराना क्षेत्र के एक गांव के 12 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें