कैराना। प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में मोहल्ला खेल कला निवासी इरशाद ने आरोप लगाया था कि उसने करीब दो साल पहले 105 गज का प्लॉट खरीदा था। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ने बेईमानी से उसके प्लॉट का बैनामा किसी दूसरे के नाम भी कर दिया आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इरशाद ने वीडियो में कहा था कि उसने परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर रहा है। इरशाद की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गंगा अमृत हॉस्पिटल शामली में भर्ती कराया था। जहां रात करीब 10:00 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम कराया था। मृतक इरशाद कपड़ा बुनने की मशीन पर मजदूरी का काम करता था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मामले में मृतक इरशाद की पत्नी इमरान ने चार आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि इमराना की तहरीर पर मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला अफगानान, असलम डीलर निवासी कांधला, बाबू निवासी मोहल्ला आलखुर्द और सलमान निवासी मोहल्ला तालाब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इनमें आरोपी मो. अहमद निवासी मोहल्ला अफगानान को गिरफ्तार कर लिया गया है।