फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: योगी-जयंत आज शामली में आएंंगे

Tue, 16 Apr 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह की संयुक्त चुनावी सभा मंगलवार को शामली में होगी। दोनों का हेलीकॉप्टर बिजनौर से सीधे शामली की नवीन पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां वीवी पीजी काॅलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह शामली में दो बजे वीवी पीजी काॅलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को मुख्य मंत्री की सभा के लिए सभा स्थल का भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हापुड़ से आए विकास अग्रवाल, पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, लोकसभा संयोजक प्रमोद अट्टा, ऊन ब्लाॅक प्रमुख राम पाल, पुनीत द्विवेदी, विवेक प्रेमी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके अलावा सीओ और एएसपी ने भी सभा स्थल का जायजा लिया। 700 से अधिक पुलिसकर्मी सभा स्थल के आसपास सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें