फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भूमिया खेड़ा पर ईंट-पत्थर फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंकने के साथ ही की थी तोड़फोड़
विज्ञापन

-पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट की दर्ज, दोनों पक्षों के 30 लोगों को किया मुचलका पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव जहानपुरा में भूमिया खेड़ा पर असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा गांव में तनाव के चलते अलग-अलग वर्गों के 30 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
शनिवार देर शाम गांव जहानपुरा में भूमिया खेड़ा पर असामाजिक तत्वों ने ईंट पत्थर फेंकने के साथ ही तोड़फोड़ कर दी थी। शाम के समय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनमें रोष फैल गया। बाद में हिन्दू समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि में मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने रामकुमार निवासी जहानपुरा हाल निवासी कैराना की तहरीर पर अज्ञात में धार्मिक भावनाएं भड़काने व तोड़फोड़ करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
30 लोगों को किया मुचलका पाबंद
जहानपुरा में भूमिया खेड़ा पर तोड़फोड़ व ईंट पत्थर फेंकने की घटना के बाद गांव में दोनों समुदाय में तनाव बन गया था। इसके चलते पुलिस ने दोनों समुदाय के 30 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया जहानपुरा में एक पक्ष के दो शमशाद, फारुख, नाजिम, जनाब, वाकत अली, माजिद, दो फुरकान, इस्तकार, सत्तार, अकबर, वाकिल, भूरा, मजाहिर, गय्यूर, सलीम, नौशाद, सद्दाम, राजू व पोन्टी व दूसरे पक्ष के रामकुमार, दो अनिल, बिल्लू, विजय, संजय, संजीव, आदेश व अजब को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें