संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कैराना रोड स्थित होटल में शनिवार को दो दिवसीय कॅरियर व एजुकेशन फेयर का शुभारंभ पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। इस दौरान युवाओं को कॅरियर संबंधी जानकारी दी गई।
इस एजुकेशन फेयर में देश के अलग-अलग राज्यों से लगभग 15-20 शैक्षणिक संस्थान भाग ले रहे हैं, जिन्होंने यहां के युवाओं को इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा, मेडिकल कोर्स आदि की जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने युवाओं को भविष्य के लिए छात्रवृत्ति के साथ अच्छी पढ़ाई करने की भी जानकारी दी। आयोजक भारत बालियान ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने से युवाओं को अपने भविष्य के बारे में बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी।