-नगर पंचायत नहीं दे रही ध्यान, लोगों में आक्रोश व्याप्त
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता से राझड़ मार्ग पर नाले की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से हादसों का भय बना हुआ है, लेकिन नगर पंचायत इस तरफ से आंखें मूंदे हुए है। इससे लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगोें ने नगर पंचायत से क्षतिग्रस्त पुलिया को जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है।
गढ़ीपुख्ता से राझड़ जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया में काफी बड़ा गड्ढा होने से वाहन चालकों को हादसे का डर रहता है। लोगों का कहना है कि इस पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बोगी सहित छोटे वाहन भी निकलते हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। रात के समय दुपहिया वाहन चालक भी इस मार्ग से गुजरते हैं और गड्ढा दिखाई न देने से घायल होने का खतरा रहता है। नगर पंचायत अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पुलिया को जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है।