कांधला के मोहल्ला रायजादगान में विलाप करते आदिल के परिजन।
कैराना (शामली)। कांधला रोड पर बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी पांच दोस्त कांधला निवासी आदिल (28),सादिक (24), शोएब (22), समीर (20) पुत्र जाकिर और समीर (18) पुत्र नसीम कार से शामली रोड पर कंडेला फैक्टरी के पास अपने दोस्त के नए होटल में दावत खाकर वापस लौट रहे थे। कांधला रोड पर ऊंचागांव से पहले सड़क किनारे रेत का एक डंपर खड़ा था। जिसका टायर फट गया था। तेज गति से आ रही कार डंपर में पीछे से घुस गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने आदिल, सादिक व शोएब को मृत घोषित कर दिया। समीर पुत्र जाकिर व समीर पुत्र नसीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वह कैराना सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कांधला के मोहल्ला रायजादगान में विलाप करते आदिल के परिजन।
कांधला के मोहल्ला रायजादगान में विलाप करते आदिल के परिजन।
कांधला के मोहल्ला रायजादगान में विलाप करते आदिल के परिजन।