बहु विकल्पीय प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी
शामली। सीबीएसई की इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थी बहु विकल्पीय प्रश्नों को हल करने में उलझ गए। इनमें कई प्रश्नपत्र समझ में न आने पर परीक्षार्थियों को सही उत्तर में कठिनाई हुई, हालांकि परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के सभी सवाल कोर्स से ही आना बताया। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 1160 में 1146 ने परीक्षा थी जबकि 16 अनुपस्थित रहे।
सोमवार को जनपद में सीबीएसई के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि फिजिक्स में 1160 कुल पंजीकृत परीक्षार्थी, जिनमें 1146 ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सभी प्रश्न कोर्स से आए थे, लेकिन बहु विकल्पीय कई प्रश्न के उत्तर तलाशने में उलझे रहे। केंद्र के बाहर छात्र-छात्राएं प्रश्नों के उत्तर का मिलान करते देखे गए।
छात्रा युविका ने बताया कि एक-एक नंबर वाले बहु विकल्पीय प्रश्नों को लेकर उलझन बनी रही। दो-तीन सवाल ऐसे थे कि जिनके उत्तर तलाशने में संशय बना रहा।
छात्रा प्रिया ने बताया कि विस्तृत प्रश्नों के उत्तर लिखने में उन्हें समय ज्यादा लगा है। एक-दो बहु विकल्पीय प्रश्न ऐसे थे जो हटकर थे। उन्हें समझने में थोड़ा समय लगा। उसे परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
छात्रा आंचल शर्मा ने बताया कि फिजिक्स की परीक्षा की उसने अच्छी तैयारी की थी। सभी प्रश्न कोर्स से ही आए थे। दो सवाल ऐसे रहे, जिन्हें लेकर उलझन बनी रही, हालांकि बाद में समझ आने पर उन्हें हल किया गया है। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
छात्रा मानवी गोयल ने बताया कि एक-एक नंबर वाले बहु विकल्पीय दो प्रश्नों ने उलझाया। समझ में नहीं आ रहा था कि कौन सा जवाब सही है। वैसे उसने सभी सवाल हल किए है और उसे बेहतर अंक मिलेंगे, इसकी पूरी उम्मीद है।
शामली के सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद छात्राओं प्रश्नपत्र के बारे में ?- फोटो : SHAMLI