फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत सीमा से लेकर सहारनपुर तक नहर पटरी हुई चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत सीमा से लेकर सहारनपुर तक नहर पटरी हुई चकाचक
विज्ञापन

शामली के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया पूर्वी नहर की पटरी का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहारनपुर जिले की सीमा से लेकर बागपत जिले की सीमा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी का पक्का निर्माण होने से आम नागरिकों की राह आसान हुई।
सिंचाई विभाग की ओर से 1.5 करोड़ की लागत से खेड़ीकरमू से लेकर बागपत जिले की सीमा तक 18 किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहरखंड की ओर से पटरी पक्की बनकर तैयार हो गई है। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने खेड़ीकरमू नहर पुल के सिंचाई विभाग कार्यालय के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी का नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने पूर्वी यमुना नहर की सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि सहारनपुर जिले के गंदेवड़ा संगम से लेकर खेड़ीकरमू नहर पुल तक नहर की दो किमी पटरी को छोड़कर दोनों ओर की नहर पटरी पहले से चकाचक है। खेड़ीकरमू से लेकर बागपत जिले के ककड़ीपुर तक नहर की पटरी खस्ता हाल में थी। 1.5 करोड़ रुपये की लागत से लेकर बागपत जिले के ककडीपुर से लेकर शामली तक नहर की पटरी का नवीनीकरण कार्य पूरा हो गया है। अवशेष कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। लोकार्पण समारोह में नहर खंड के सहायक अभियंता अनेक सिंह, अवर अभियंता देवेंद्र कुमार, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें