फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने को चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत लाभार्थियों को कार्ड बनाने में जिला पिछड़ रहा है। इसकी वजह कोरोना काल में कार्ड बनाने का काम बंद रहना बताया गया है। जिले में 239980 गोल्डन कार्ड के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 78 हजार कार्ड ही बन सके हैं। अब 26 जुलाई से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार दिया जाता है। करीब तीन साल पहले शुरू हुई इस योजना के तहत जिले में कुल 47998 परिवारों को चयनित किया गया था। इन परिवारों के 239980 सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिले में अभी तक करीब 78 हजार गोल्डन कार्ड ही बन सके हैं। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना के केस बढ़ने के कारण अप्रैल में गोल्डन कार्ड बनाने का काम बंद हो गया था। अब 26 जुलाई से विशेष अभियान चलाकर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाएं जाएंगे। इसके लिए गांवों व शहरों में कैंप लगाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सकें।
विज्ञापन

-- जिले में आयुष्मान योजना की स्थिति
पीएम जन आरोग्य योजना में चयनित परिवार- 39507
सीएम जन आरोग्य योजना के चयनित परिवार - 8491
पीएम जन आरोग्य योजना के लाभार्थी - 197535
सीएम जन आरोग्य योजना के लाभार्थी -42455
बनाए गए आयुष्मान गोल्डन कार्ड - 78 हजार
योजना में अनुबंधित राजकीय चिकित्सालय- 07
योजना में अनुबंधित निजी चिकित्सालय- 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें