सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन
शामली, कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन ध्वजारोहण के पश्चात सभी रेंजर्स टीम ने तंबुओं का निर्माण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार और कॉलेज प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने सरस्वती मां की मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन किया। प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त गाइड गीता रानी और उनकी सहयोगियों को रेंजर्स ने पौधा भेंट किया। अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने रेंजर्स के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि रचनात्मकता ही हमें पूर्ण बनाती है। अनुशासन, प्रतिबद्धता, कर्मठता के साथ कार्य करने पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने अपने संबोधन में रेंजर्स की तीन प्रतिज्ञा ऽकोशिश करो, तैयार रहो एवं सेवा करो के महत्व को समझाया। चींटी की तरह हमेशा कोशिश करते रहने के लिए प्रेरित किया। संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. दीप्ति चौधरी ने किया। मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रामायन राम व डॉ. श्याम बाबू का सहयोग रहा। रैली का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम के द्वारा किया गया।