फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गोवंश सेवा महिला समिति की ओर से दीपोत्सव और श्री सूर्य छठ पूजा उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गोवंशों की रक्षा के लिए कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर गोवंश की सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को धीमान रोड पर श्री विश्वकर्मा मंदिर सभागार में गोवंश सेवा महिला समिति की ओर से दीपोत्सव और श्री सूर्य छठ पूजा उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम-लक्ष्मण, सीता-दरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुमन कौशिक, विजय कौशिक ने गोवंश की सेवा आंदोलन चलाने वाली महिलाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गोवंश की सेवा करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम सरंक्षक सुरेंद्र कुमार, रश्मि गर्ग, नीलम बंसल, सुमन शर्मा, अनुपमा शर्मा, रूपा गर्ग, सुनीता जिंदल, नीतू बंसल, स्नेहा गर्ग, पूनम शर्मा, पूनम बंसल ने संगठन को मजबूत करने पर और गोवंश की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाए जाने पर जोर दिया। समिति की अध्यक्ष पूजा बंसल ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सपना गर्ग, बबीता बंसल, अमिता पांचाल, साक्षी शर्मा मौजूद रही। संचालन सुजाता शर्मा, वीणा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें