फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

विज्ञापन
शामली महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते स्कूल प्रबं? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस पर हवन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में सुबह दस बजे भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस के मौके पर उनके वंशज आईएएस गौरव सिंह, आईएएस अनुज मलिक द्वारा महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस मौके पर शांति यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रुप में संस्था के वाइस चेयरमैन डाक्टर सतेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्याम पाल सिंह ने महाराजा सूरजमल के बलिदान जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर भाजपा के विधायक तेजेंद्र निर्वाल, संस्था के वाइस चेयरमैन डॉक्टर सत्येंद्र वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, एसओ आदर्श मंडी कर्मवीर सिंह, डॉक्टर प्रताप चौधरी, विजेंद्र सिंह बाबरी, जिला ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, कृष्ण कुमार शर्मा, देशराज भनेड़ा, उमेश सिंह, राजवीर लांक एवं प्रदीप पंवार एडवोकेट मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य वैशाली ने अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

शामली महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर हवन करते स्कूल प्रबंधक व ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें