फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोभी की फसल प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 22 Mar 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में खेत में खड़ी गोभी की फसल। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश का फसलों पर असर दिखाई देने लगा है। किसानों की हजारों बीघा गोभी की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। इससे गलन का अंदेशा बना हुआ है और अधिक बारिश हुई तो किसान की फसल बर्बाद हो सकती है। इसे लेकर किसान बेहद चिंतित है।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस बारिश से गोभी (फूलगोभी और पत्तागोभी) की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने के कारण तैयार फसल में गलन को लेकर किसान चिंतित है। बताया गया कि अधिक नमी के कारण फसल में ब्लैक रॉट और फफूंद जैसी बीमारियां होने का अंदेशा है। बारिश की वजह से किसान तैयार फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बारिश से गोभी एवं बेलदार सब्जियों की फसल को भारी नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। बारिश के बाद तेज धूप से गोभी में झुलसा रोग का खतरा रहता है। जलालाबाद क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे , लुहारी मार्ग, गौसगढ़ मार्ग, नागल मार्ग व उमरपुर मार्ग दखोड़ी मार्ग पर हजारों बीघा गोभी की फसल खड़ी है।
किसान अंकुर सैनी ने बताया कि बारिश से पूर्व ही हजारों रुपये की खाद व दवाई का छिड़काव किया गया था जो पूरी तरह से बेकार गया।

किसान राकेश सैनी ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप के चलते गोभी की फसल पर झुलसा रोग का खतरा बना रहता है। अब दो दिन की बारिश में दवाई तो बेकार गई। अब गलन का खतरा बन गया है।

जलालाबाद में खेत में खड़ी गोभी की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें