फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की कृपा से जीव जन्म के बंधन से छूट जाते हैं: तेजस्वी दास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। टंकी रोड वैष्णो देवी मंदिर में दीपदान महोत्सव व भागवत ज्ञान अमृत वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीता भागवत प्रचार समिति वृंदावन के संस्थापक अध्यक्ष तेजस्वी दास ने कहा कि मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता। केवल मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ है। इसमें भगवान की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। वह जन्म-जन्म के बंधन से मुक्त होकर भक्ति के द्वारा गोलोकधाम जा सकते हैं। कार्यक्रम में पहले हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसके बाद दीप दान के द्वारा आरती और प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान सविता मित्तल, रजनी संगल, गीता , अलका, आकांक्षा सीमा राज, अभिलाषा प्रवीण, संगीता, राजपाल, धर्म वती, सरिता, रीना, अभिनव, सीमा वैष्णवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें