कैराना/कांधला/जलालाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जलालाबाद और कैराना में बैठक हुई। इसमें व्यापारी सुरक्षा समेत अन्य समस्याओं पर विचार किया। साथ ही व्यापारियों को पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
शनिवार को कैराना में व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के आवास पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा सभी व्यापारियों को अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। अनिल गुप्ता, प्रवीण, शगुन मित्तल, आरिफ चौधरी आदि रहे।
कांधला में सीमेंट व्यापारी अरविंद कंसल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जनपद में व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। जलालाबाद में व्यापारी को गोली मारने व रंगदारी मांगने की घटना निंदनीय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मडल के तत्वावधान में बरेली में 13 मार्च 2016 को सम्मलेन होगा।
व्यापारियों ने कांधला स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली अजमेर एक्सप्रेस के स्टापेज कराने की मांग की। कुछ व्यापारियों ने किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने में जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता करने का मुद्दा उठाया। मोहनलाल काचावला, पवन कंसल, दिनेश चंद गुप्ता, गुणपाल जैन, सचिन गोयल, भीम सैनी, अमित गर्ग आदि रहे।
जलालाबाद में व्यापार मंडल की बैठक में सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा। प्रदेशा अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा एक व्यापारी पर दिन दहाड़े हमला होता है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इस संबंध में जल्द ही प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलेगा। नगराध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, प्रकाश चंद पाल, माजिद मलिक, प्रदीप कुमार, दीपक गर्ग, मनोज चावला, देवेंद्र आदि रहे।