फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से चलेंगी बसें, बाजारों पर निर्णय आज शाम तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से चलेंगी बसें, बाजारों पर निर्णय आज शाम तक
विज्ञापन

शामली। सोमवार से शुरू हो रहे अनलॉक वन में लोगों को कई सहूलियतें मिलने जा रही हैं। सुबह आठ बजे से रोडवेज बसें क्षमता से चलनी शुरू हो जाएंगी। सरकारी अस्पतालों में भी जांच और इमरजेंसी शुरू हो जाएंगी, लेकिन बाजार खुलने के समय और शेडयूल पर प्रशासन सोमवार शाम तक ही कोई निर्णय लेगा। फिलहाल सोमवार को वर्तमान रोस्टर के अनुसार ही बाजार खुलेंगे। शाम को मिले शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रशासन और विभागीय अफसर देर रात तक व्यवस्थाओं के बनाने में जुटे रहे।
सुबह आठ बजे से दौडे़ंगी शामली-जलालाबाद डिपो की 56 बसें
शामली डिपो के सहायक प्रबंध निदेशक मनोज वाजपेयी के अनुसार शाम निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर के आदेश मिले हैं, जिसके अनुसार सोमवार से निगम की बसों का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। जनपद में शामली डिपो में 23 अनुबंधित बसें हैं, जबकि जलालाबाद डिपो में निगम की 33 बसें हैं। सभी चालक परिचालकों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों डिपो से मेरठ ,आगरा ,अलीगढ़, लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर बड़ौत, बागपत लोनी आदि कई स्थानों के लिए बसें मिलती हैं।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग होगी े
प्रत्येक बस के परिचालक को बस रवाना करते वक्त एक 500 एमएल का हैंड सैनिटाइजर दिया जाएगा। बस में सवार होते ही वो सवारियों के हाथ सैनिटाइज कराएगा। मुंह पर मास्क पहने यात्रियों को ही बस में अंदर बैठाया जाएगा। बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना देख अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। अधिकारी भी अपनी ड्रेस कोड में होंगे। बस चलने से पहले सैनिटाइज की जाएगी। बस में चढ़ने से पहले यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साथ ही बस स्टैंड के पास 108 एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। यदि किसी यात्री का पारा अधिक है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा सकता है।
बसों में ये होंगी व्यवस्थाएं
बसों के परिचालक बस में सवार यात्रियों को आरोग्य एप की जानकारी देंगे। उन्हें इस एप के फायदे बताएंगे और उन्हें अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। बसों की चेकिंग करने वाले दल इन तमाम बिंदुओं की भी जांच करेंगी कि इन व्यवस्थाओं का पालन हो रहा है या नहीं।
दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर तक मिलेगी सुविधा
एआरएम मनोज वाजपेजी के अनुसार अभी केवल यूपी में ही रोडवेज बसें चलेंगी। दूसरे राज्य में बस नहीं जाएंगी। जिले से हरियाणा के करनाल-पानीपत के लिए बसें नहीं चलेंगी ये केवल बिडौली तक हरियाणा बॉर्डर तक जाएंगी। इसी तरह दिल्ली के लिए भी सीधे बस नहीं मिलेंगी। केवल लोनी डिपो तक ही इनका संचालन होगा।
बाजारों के समय और शेडयूल पर निर्णय आज
शासनादेश में सुबह नौ से रात नौ बजे तक बाजार खुलने का समय दिया गया है, लेेकिन कौन सी दुकानें किस दिन और किस शेडयूल से खुलेंगी ये अधिकार डीएम को दिया गया है। इस संबंध में डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बाजार खुलने का शेडयूल के बारे में निर्णय सोमवार शाम तक होगा। फिलहाल सोमवार को वर्तमान रोस्टर और समय के अनुसार ही बाजार और दुकानें खुलेंगी।
ट्रेन की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार
शामली। लॉकडाउन-4 का समय पूरा होने के बाद अभी जनपद के आने जाने वाले ट्रेन यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल दिल्ली-शामली-सहारनपुर ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को रेलवे विभाग की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। शामली के डिप्टी स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के संबंध में विभाग की तरफ से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में जांच और इमरजेंसी आज से शुरू
शामली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि सोमवार से जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी में जांच और इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन आंखों की जांच, टीबी की जांच और उपचार, एचआईवी की जांच, बच्चों की जांच और टीकाकरण के साथ इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जनपद के 15 हॉस्पिटल और क्लीनिक को संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है। वहां भी सोमवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें