फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में फंसी बारातियों की बस

Sun, 02 Sep 2018 11:40 PM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन। सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण गढ़ीपुख्ता से सहारनपुर जा रही बारात की बस कस्बे में अंडरपास में फंस गई। बस में पानी घुसने पर बारातियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे बस में अफरातफरी मच गई। करीब छह घंटे बाद जेसीबी को बुलाकर बारात की बस को बाहर निकाला गया। वहीं, पुलिस घटना के बारे में अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता निवासी इनाम के बेटे आस मोहम्मद की शादी सहारनपुर के सब्जी मंडी निवासी मोहम्मद रहीस की बेटी के साथ तय हुई थी। रविवार को आस मोहम्मद की बारात सहारनपुर के लिए चली। जैसे ही बस कस्बे के हसनपुर गांव वाले अंडरपास पहुंची तो अंडरपास में दो से ढाई फीट पानी होने के कारण बस बीच में ही फंस गई।

बस में पानी घुसने पर बारातियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे बाराती पानी से बाहर निकले। बस में 90-100 लोग सवार थे। सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बस अंडरपास में ही फंसी रही। बारातियों ने प्राइवेट जेसीबी बुलाकर बस को निकलवाया, लेकिन इंजन में पानी में घुसने के कारण बस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर घरवालों ने दूसरी बस बुक की, चार बजे बस अंडरपास पर पहुंची, जिसके बाद बाराती सहारनपुर के लिए रवाना हुए। उमर अंसारी, अल्वी, दानिश, शाहजहां, मुकीम, रानी, रेशमा, फलक गय्यूर आदि निवासी गढ़ीपुख्ता ने बताया कि बारात सहारनपुर सब्जी मंडी में शाम करीब सवा सात बजे पहुंची। वहीं एसओ किशन कुमार ने बताया कि अंडरपास में बस फंसने की कोई जानकारी नहीं मिली थी। यदि कोई बाराती फोन कर सूचना देता तो कार्रवाई जरूर की जाती।
विज्ञापन


चेयरमैन की बुलेट पानी में फंसी
सहकारी समिति जसोई के चेयरमैन ठाकुर विजय पाल सिंह रविवार को करनाल से अपने गांव पहुंच रहे थे, जैसे ही वह अंडरपास को पार करने लगे तो उनकी बुलेट पानी में फंस गई। इसके बाद बामुश्किल उन्होंने बुलेट को बाहर निकाला और ट्रैक्टर से गाड़ी को लेकर घर पहुंचे।  
अब तक फंस चुके कई वाहन

अंडरपास की हालत दिन-पे-दिन बद से बदतर होती जा रही है। एक माह पूर्व अंडरपास में रोडवेज बस फंस गई थी तो इसके दस दिन बाद एक गर्भवती महिला की पानी के कारण गाड़ी में ही डिलीवरी करनी पड़ी थी। यही नहीं, एक दिन पहले ही अंडरपास में स्कूल बस व एक गाड़ी फंसने हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें