फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आखिर शुरु हो गया पानीहरियाणा से शामली तक बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से शामली तक बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन

शामली। सरेंडर की गई सात अनुबंधित बसों को संचालन शुरू होने से यूपी रोडवेज बसों की आय में इजाफा होने लगा है। डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा के पानीपत-करनाल जिले के लिए हरियाणा की रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है, जिससे दोनों राज्यों की आम सवारियों का सफर आसान हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के कारण मई माह में कोरोना कर्फ्यू जारी रहने से अंतरराष्ट्रीय बसों को संचालन बंद कर दिया गया। एक जुलाई को यूपी रोडवेज के अफसरों ने सरेंडर की गई सात यूपी रोडवेज बसों का संचालन शुुरू कर दिया, जिससे यूपी रोडवेज की बसों की आय में इजाफा हो गया। शामली रोडवेज की 23 बसों की प्रतिदिन की तीन लाख की आय हुई है। प्राईवेट वाहनों की डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दो माह से बंद चल रही हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया। पानीपत और करनाल से शामली के लिए रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ होने से जिले की आम नागरिकों को दूसरे राज्यों की सुविधा मिलने से राह आसान होगई है। परिवहन निगम के शामली एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि हरियाणा के पानीपत और करनाल जिलो से शामली के लिए 25-30 रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें