फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 साल से बस अड्डा अधर में, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
व्यापार बंधु की बैठक मौजूद व्यापारी । व्यापारी
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला व्यापार बंधु की बैठक में 15 वर्षों से अधर में लटके आधुनिक बस अड्डे और रोडवेज डिपो कार्यशाला का मुद्दा पूरी तरह गरमा गया। भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन शुरू करने की सीधी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि 15 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी डिपो कार्यशाला और बस अड्डे के लिए जमीन न मिलना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। बैठक के अध्यक्ष सीडीओ बृजेंद्र शुक्ला ने शामली डिपो के एआरएम प्रशांत कुमार से जवाब मांगा तो उन्होंने गेंद जिला प्रशासन के पाले में डालते हुए कहा कि भूमि तलाश कर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
दवा व्यापारी संजीव कुमार प्रजापति ने माल ढोने वाले छोटे टेंपो व बाइक रेहडे जब्त किए जाने का विरोध किया। इस पर सीडीओ ने एआरटीओ को जुगाड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने शामली चीनी मिल की चिमनी से गिरती छाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि चिमनी की ऊंचाई मानक से 10 मीटर कम है, जिसे तुरंत बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सहायक श्रमायुक्त पर छोटे दुकानदारों के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अवैधानिक कार्रवाई बंद न हुई तो श्रम विभाग के खिलाफ धरना दिया जाएगा।
बैठक में कांधला के व्यापारियों ने नगर पालिका मार्केट से पीएनबी तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी। बैठक का संचालन जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर लोमेश कुमार ने किया। इस दौरान सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, वैभव गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें