फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 25 Oct 2015 12:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दलितों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने ब्लाक रोड पर प्रदर्शन करते हुए उनके पुतला फूंका।
विज्ञापन


शनिवार को राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों एवं दलित समाज के लोगों ने बाबूराम जयंत, सतेंद्रधियान एडवोकेट, पप्पू बोकड़िया आदि के नेतृत्व में ब्लाक रोड पर विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

दलित नेता बाबूराम जयंत ने कहा सनपेड में दबंगों द्वारा दलित परिवार को जिंदा जलाए जाने व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के बयान की निंदा करते हुए दलित समाज का अत्याचार-शोषण रोकने की केंद्र सरकार से मांग की है। दलितों ने भारत सरकार से दलितों की समिति गठित कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुतला फूंकने वालो में बंसत धारिया, सुभाष जयंत, मनोज कुमार, रोबिन, सुनील, अमित व रामसागर व बड़ियाल के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति की बैठक में हरियाणा के फरीदाबाद में दलित हत्याकांड में  केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के विवादित बयान की निंदा करते हुए दलित विरोधी मानसिकता करार दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझौट ने उनके बयान को दलित विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें