फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखे ही जलाएं: डीएम

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक लेते डीएम-एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखे ही जलाएं : डीएम
विज्ञापन

शामली। दीपावली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व धर्म गुरुओं और व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक की। डीएम ने सभी से परिवार के साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने का आह्वान किया।
बैठक में डीएम ने कहा त्योहारों के मद्देनजर मिष्ठान और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर नियमित चेकिंग की जा रही है। सभी ईओ नियमित सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिला एनसीआर में आता है इसलिए ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। हो सके तो कम से कम पटाखे जलाएं, जिससे प्रदूषण न हो और वातावरण शुद्ध रहे। यह बात अपने बच्चों को भी बताएं। डीएम ने कहा कि पटाखों के बाजार में ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति होगी। डीएम ने धर्मगुरु व व्यापारियों की बताई समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने त्योहार के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान व्यवहार कुशल रहें। अपने क्षेत्र का भ्रमण कर भीड़भाड़ वाले मार्गों का निरीक्षण कर लें और एंटी रोमियो टीम को अलर्ट करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सभी एसडीएम, थाना प्रभारी, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में शांति समित की बैठक भाग लेते शहर के संभ्रांत लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें