फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली चीनी मिल को गन्ना देने से इंकार

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुचे गांव कंडेला, शेखूपुरा, हिंगोखड़ी के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली चीनी मिल को गन्ना देने से इंकार
विज्ञापन

शामली। गांव कंडेला, शेखूपुरा, हिंगोखेड़ी व जगनपुरा के किसानों ने शामली मिल को गन्ना न देने और दूसरी चीनी मिलों के क्रय केंद्र गांव में स्थापित कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे इन गांवों के किसानों ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अपर दोआब शुगर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान समय से नहीं किया है। जिससे किसान परेशान है। किसानों ने बताया कि भुगतान न करने की स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। इसलिए किसान अपना गन्ना शामली शुगर मिल को नहीं देना चाहते। उन्होंने अपने गांवों में तितावी शुगर मिल या खतौली शुगर मिल के क्रय केंद्र स्थापित कराने की मांग की है। इस अवसर पर सुरेंद्र मुखिया, सुशील, मनोज चौहान, रामवीर प्रधान, कनक, शशिपाल प्रधान, इंदराज सिंह, नरेश, ओमकार, मेघराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें