थानाभवन। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगाते हुए कीमती सामान चोरी कर लिया।
कस्बा निवासी साजिद की दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर शामली बस स्टैंड के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शनिवार शाम साहिल दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो छत पर करीब एक डेढ़ फुट हिस्सा टूटा हुआ मिला। दुकान में जाकर देखा तो 24 इंच की पांच एलईडी, चार जूस, चार हीटर, आठ प्रेस आठ हजार रुपये चोरी हो गए थे। व्यापारी का करीब एक लाख का सामान चोरी हो गया। मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर कस्बे लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। कुछ दिन पहले ही मंडी में चोरों ने सात आढ़तियों के यहां से हजारों रुपयों की फल सब्जियां चोरी कर ली थी। इस घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।