फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में लगी गोली ने बुझा दिया घर का चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीने में लगी गोली ने बुझा दिया घर का चिराग
विज्ञापन

शामली। हमलावरों की गोली का शिकार बना कपिल घर का इकलौता चिराग था। पूरा मेहनती भी था। अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को पढ़ा लिखाकर बड़ा अफसर बनाने का सपना उसने संजोया था, मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम है और गांव में सन्नाटा।
कपिल शामली के आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव का रहने वाला था। गुरुग्राम की एक कंपनी में एमआर था। उसके पिता भी एक मेरठ की एक दवा कंपनी में ही सेल्स अधिकारी हैं। मृतक के चचेरे भाई नीरज ने बताया कि परिवार में कपिल की पत्नी प्रीति के अलावा उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटी अराध्या और अविष्का हैं। दोनों की उम्र पांच साल से कम है। एक दो साल का बेटा आरव है। परिजनों के अनुसार कपिल हमेशा कहता था कि वो अपने बच्चों को खूब पढ़ाएगा। वो चाहता था कि उसकी दोनों बेटियां भी बड़े अधिकारी बनें। परिवार में कपिल की मां गुड्डी देवी हैं। शाम को जब उसके साथ हुए हादसे की खबर आई तो परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सुबह ही मार्केट करने गया था
नीरज ने बताया कि कपिल आज सुबह ही रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे मार्केट करने गया था। शाम को उसके साथ हुए हादसे का पता चला तो पूरा परिवार हैरान रह गया। उसके पिता तो सूचना पर थानाभवन सीएचसी पहुंचे, तो यही दोहराते रहे मेरे बेटे को किसने गोली मारी। लोग उन्हें दिलासा दे रहे थे।
कारोबारी रंजिश, लेनदेन या कोई आपसी विवाद
शामली। जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया उससे पुलिस को पूरा शक है कि हमलावरों का मकसद कपिल की हत्या करना ही था। इसके लिए वह पूरी तैयारी से आए थे, लेकिन हत्या क्यों हुई, इस पर कई एंगल पर काम किया जा रहा है।
दरअसल, अब तक की जानकारी पर जो पता चला है उसके अनुसार हमलावर कपिल के पीछे आ रहे थे। वारदात वाली जगह उनकी कपिल से कहासुनी और हाथापाई भी हुई। इसे देखते हुए इस बात की संभावना है कि कपिल हमलावरों को जानता होगा। उनकी किसी बात को लेकर उनसे बहस हुई। यदि हमलावर अंजान या पेशेवर होते तो वह वारदात को अंजाम देकर सीधे निकल जाते। इन तथ्यों से पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की कपिल से कोई रंजिश या विवाद हो सकता है। ये विवाद उसके पेेशे, कारोबार से जुड़ा भी हो सकता है या किसी से लेनदेन का मसला भी संभव है। पिस्टल से हुई हत्या
एसपी के अनुसार मौके से एक 32 बोर का खोखा मिला है। इससे साफ है कि गोली पिस्टल से मारी गई है। इससे भी लग रहा है कि हत्यारों का मकसद हत्या करना था। इसके पीछे कौन है। एसपी के अनुसार घटना के दौरान रिक्शा वाला आदि कई लोग वहां से गुजर रहे थे। जिनसे कुछ जानकारियां मिली हैं। हमलावरों की संख्या को लेकर स्थिति साफ नही है। कुछ लोग दो बता रहे हैं कुछ लोग तीन संख्या बता रहे हैं
विज्ञापन

हमलावरों का बैग मिला
एसपी के अनुसार घटनास्थल पर कपिल का पिट्ठू बैग मिला है। जिसमें उसके कागजात आदि सामान है। बाइक सवार हमलावरों का भी बैग वहां पास में गिर गया था। जो बरामद कर लिया गया है। इसमें पेँट शर्ट आदि मिला है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें