सड़क हादसे में बुग्गी चालक युवक की मौत
कैराना। पानीपत-खटीमा हाईवे पर रविवार की शाम को किसी वाहन की टक्कर से बुग्गी चालक युवक की मौत हो गई है।
रविवार शाम करीब 7 बजे कैराना के गांव मन्ना माजरा निवासी इस्लाम का 18 वर्षीय पुत्र सीटू यमुना नदी से बुग्गी में रेत भर कर अपने गांव मन्ना माजरा वापस आ रहा था। पानीपत-शामली मार्ग पर भास्कर स्कूल के पास किसी वाहन ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी। बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और सीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को शामली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सीटू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जिंदा हसन ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से उसके भतीजे सीटू की मौत हो गई। मामले में अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई।