फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की यूनिफार्म के लिए नहीं मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की यूनिफार्म के लिए नहीं मिला बजट
विज्ञापन

शामली। जिले के सहायता प्राप्त विद्यालयों में जूनियर कक्षाओं के बच्चों को अभी तक यूनिफार्म नहीं मिली है। जबकि शैक्षिक सत्र पूरा होने में मात्र एक महीना बचा है।
जनपद में सहायता प्राप्त 30 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के करीब 10 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना के कारण पहले विद्यालय बंद रहे थे। कोरोना कम होने पर इस महीने से कक्षा से आठ तक की कक्षाएं शुरू हो गई है। शासन स्तर से सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को दो यूनिफार्म और बैग उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इस साल सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को यूनिफार्म नहीं मिली है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में जूनियर की तीनों कक्षाओं में 93 बच्चे पंजीकृत हैं। अभी तक किसी बच्चे को यूनिफार्म के लिए बजट नहीं मिला है।
जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक 365 छात्राएं हैं। अभी तक यूनिफार्म के लिए बजट नहीं आया है। दो दिन पहले बैग मिले हैं।
विज्ञापन

हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली के सहायक लिपिक संजीव पंवार ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक 196 छात्राएं हैं। अभी तक यूनिफार्म का पैसा नहीं मिला है।
कोट
सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की यूनिफार्म के लिए शासन से बजट नहीं आया है। बजट के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है।
- अमित कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता बेसिक शिक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें