फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेवायोजन कार्यालय भवन के बजट जारी होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नवीन जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित दो मंजिला जिला सेवायोजन कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। लंबे समय से लटकी इस परियोजना के लिए दिसंबर माह तक बजट स्वीकृति की उम्मीद है। नवीन जिला मुख्यालय गोहरनी में जिला सेवायोजन कार्यालय के निर्माण के लिए 900 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 8 लाख की धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
चार वर्ष पूर्व पूर्वी यमुना नहर के किनारे 500 वर्ग मीटर भूमि सेवायोजन कार्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। उस समय लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला भवन का इस्टीमेट तैयार कर तत्कालीन डीएम जसजीत कौर के माध्यम से शासन को भेजा था। बाद में भूमि क्षेत्र बढ़ाकर 900 वर्ग मीटर किया गया और नए प्रस्ताव के साथ 2 करोड़ 8 लाख रुपये का संशोधित इस्टीमेट शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन जिला मुख्यालय पर कार्यालय भवन के निर्माण के लिए बजट प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। हाल ही में सेवायोजन निदेशालय लखनऊ में उपनिदेशक प्रमोद कुमार से भेंट कर बजट स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। उन्होंने दिसंबर तक बजट जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 सितंबर 2011 को शामली को जिला घोषित किए जाने के बावजूद यहां का जिला सेवायोजन कार्यालय अब भी मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय (मेरठ रोड स्थित) से संचालित हो रहा है।मुजफ्फरनगर से ही शामली जनपद से संबंधित योजनाओं और शासनादेशों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें