फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारत बंद को लेकर आज पैदल मार्च निकालेंगे बसपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर क्रीमी लेयर, नॉन क्रीमी लेयर के फैसले के विरोध में बसपा कार्यकर्ता बुधवार को भारत बंद के तहत पैदल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने कहा कि रविदास मंदिर पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे। बाद में राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने को लेकर पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि भारत बंद के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस अलर्ट रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगा। वहीं कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें