शामली। सीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे की फिल्म नहीं दी जा रही। मोबाइल से रिपोर्ट की फोटो खींचकर ले जाने को तिमारदार और मरीज मजबूर हो रहे हैं। तिमारदारों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
सीएचसी में मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे की सुविधा कराई गई थी। हर रोज 70 से 80 एक्सरे सीएचसी में कराए जा रहे हैं। अबदाननगर के रहने वाले इकराम, बंतीखेड़ा की रहने वाली रहीसा, शामली के मुजम्मिल ने बताया कि वे सीएचसी में एक्सरे कराने के लिए पहुंचे थे। मगर उन्हें रिपोर्ट की फिल्म नहीं दी गई। मोबाइल में रिपोर्ट का फोटो लेने को कहा गया। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं जा रही है। मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले एक्सरे मशीन में खराबी आ गई थी, जिसके कारण परेशानी आड़े आ रही है। मशीन में खराबी के कारण फिल्म नहीं दी गई, मोबाइल से फोटो खिंचवाने पड़े।