फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन विधानसभा सीटों पर जमीन तलाश रही बसपा, राह आसान नहीं

Tue, 03 Nov 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के सामने शामली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की चुनौती है।
विज्ञापन

इसके लिए पार्टी ने गांवों में भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन के साथ कैडर कैंप के जरिये कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष समेत कई दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि पार्टी के लिए तीनों सीटों पर राह आसान नहीं रहने वाली है।
शामली जिले में कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा सीटें हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों पर सपा-रालोद के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। कैराना में सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। शामली सीट पर रालोद के प्रसन्न चौधरी ने भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल को 7,107 वोटों से शिकस्त दी थी। वहीं, थानाभवन में रालोद के अशरफ अली खान ने भाजपा के सुरेश राणा को 10,806 वोटों से हराया था।
विज्ञापन

2022 में तीनों सीटों पर तीसरे नंबर पर रही बसपा
- कैराना : राजेंद्र सिंह उपाध्याय को मिले 2,077 वोट।
- शामली : बिजेंद्र मलिक को मिले 8,183 वोट।
- थानाभवन : जहीर मलिक को मिले 11,039 वोट।
पार्टी की ओर से शामली सीट पर सुनील, नाला गांव के विकास, अनवर हसन और रेलपार के राजेंद्र उपाध्याय के नाम दावेदारों में शामिल हैं। कैराना से सादिक और थानाभवन से अनूप सैनी दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई कार्यकर्ता अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। गांव भ्रमण कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने के साथ कैडर कैंप भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें