फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित किया

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में आठ साल से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने इसकी रिपोर्ट डीएम व शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक विजय व सहायक अध्यापिका तैनात थे और उस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और उसके बाद सहायक अध्यापक विजय ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से से इंकार कर दिया। बताया गया कि दोनों के बीच पहले भी परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में फैसला हो चुका था, लेकिन उसके बाद शिक्षक नहीं मान रहा था और जबरन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय व पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया था। बीएसए कोमल ने बीईओ की रिपोर्ट पर शिक्षक को निलंबित कर रिपोर्ट डीएम व शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें