फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज ः हर कठिनाई झेल भाइयों ने तय की मंजिल

Sat, 21 Oct 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
भैयादूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भैयादूज पर शनिवार को रोडवेज, प्राइवेट बसों और ट्रेनों में सवारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण रोडवेज और निजी बसों में सवारियों को छतों पर बैठने के लिए मजबूर होकर यात्रा करना पड़ा। भाइयों ने बहनों के लिए हर कठिनाई को झेलकर यात्रा की। हर मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहने से सवारियों का सफर मुसीबत भरा रहा।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह चार बजे से भैयादूज पर शामली रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों का रेला उमड़ पडा। शामली से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, पानीपत, करनाल- बिड़ोली, गंगोह, मुजफ्फरनगर, बिजनौर  के लिए रोडवेज बसें सवारियों से खचाखच भर गई। भीड़ का आलम था कि सुबह बस अड्डे पर बसों के आते ही दो मिनट में भर जाती थी।

लंबी रूट की बसें पहले से खचाखच भरी आती थी। इन बसों से इक्का-दुक्का सवारियां उतरती। उतरने से ज्यादा सवारियां बस में सवार हो जाती। दोपहर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसरों के मुताबिक दिल्ली- शामली सहारनपुर मार्ग पर बागपत-बड़ौत, कांधला, शामली, थानाभवन, नानौता में जाम लगने से रोडवेज बसें एक घंटे से लेकर दो घंटे तक रेंगती रही।   
विज्ञापन


उधर, थानाभवन में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भैयादूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार पर मार्गों पर भारी भीड़ से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं, बहनों के यहां जाने को लोग जीवन को खतरे में डालकर बसों आदि पर लटक कर जाते दिखे। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर भाइयों की लंबी आयु की कामना की। बहनों के यहां जाने को नगर के मुख्य मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ लगी रही।

इससे जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों में एक एंबुलेंस भी फंस गई। ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने में जुटी पुलिस ने जैसे तैसे एंबुलेंस को बाहर निकलवाया। देर सायं जाकर मार्ग पर आवाजाही सुचारु हो सकी। मुख्य बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़  दिखी। 

टिकट के लिए स्टेशन पर आपाधापी मची  
शामली। भैयादूज के त्योहार पर दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली- सहारनपुर जाने के लिए सवारियों की संख्या काफी अधिक रही।

शामली रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगी रही। शामली रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आकर रुकती है, ट्रेन में बैठने के लिए सवारियों को खिड़की का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 8.30 बजे व दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह नौ बजे का है। दस बजे शामली से दिल्ली के लिए सीएनसी ट्रेन चलती है। इस दौरान सवारियों की भीड़ ज्यादा होती है। भैयादूज पर ट्रेनों में प्रतिदिन से ज्यादा सवारियां बढ़ने जाने से आय में इजाफा हो जाता हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें